Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

 

पौड़ी। मंगलवार को जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर दो बजकर 28 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई वहीं केंद्र नेपाल बताया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश चंद्र काला ने बताया कि जिले में भूकंप के झटके महसूस होते ही जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र पौड़ी द्वारा तत्काल सभी तहसीलों व डीसीआर से सूचना प्राप्त की गई। सभी तहसीलों व डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार जिले में भूकंप से किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *