Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भाजपा अध्यक्ष बोले, चुनाव तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

नई टिहरी। टिहरी जिले की भाजपा कार्य समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय और लोकसभा की तैयारियों में जुट जाने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कार्य समिति बैठक में तैयार प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाऐगा। बुधवार को नई टिहरी स्थित बौराड़ी के एक निजी होटल भाजपा की कार्य समिति की बैठक के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्य समितियों से पूर्व राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर कार्य समितियों संपन्न हुई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्य समितियों की बैठक में विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के अंतरिक राजनैतिक प्रस्ताव तैयार किये जाएगे, जिन्हें सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा जिला स्तरीय कार्य समितियों के समापन होने के बाद मंडलस्तर की कार्य समितियों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यस समितियों की बैठक पार्टी का एक रुटीन वर्क है।
पार्टी के तीन महत्वपूर्ण विषय है, जिसमे बूथ प्रबंधन,मन की बात कार्यक्रम के आगामी अप्रैल माह में सौ एपिसोड पूर होने वाले हैं, जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा के सौ बूथों पर कार्यक्रम आयोजत किए जाएंगे। इसके साथ ही राजनीतिक प्रस्तावों में जनपद और प्रदेश की राजनीतिक प्रस्थतियों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द आपदा ग्रस्त जोशीमठ के प्रभावितों के लिये बजट जारी करेगी, जिससे प्रभावितों का सही जगह विस्थापन हो सके।

मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण,भाजपा जिलाध्यक्ष रोजश नौटियाल, जिला प्रभारी मुकेश कोहली, विधायक किशोर उपाध्याय, विधायक विनोद कंडारी, विधायक शक्तिलाल शाह, विधायक प्रीतम पंवार,विनोद रतूड़ी, खेम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, डॉ. प्रमोद उनियाल, विजय कठैत, रामलाल नौटियाल, गोपीराम चमोली, अबरार अहमद, मीरा सकलानी, उदय रावत, रवि सेमवाल, मनीष राणा, असगर अहमद, जयेंद्र रावत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *