Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

नई टिहरी। बालसखा परामर्श व करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में चंबा ब्लॉक के राइंका ठांगधार में आदर्श व्यक्तियों की प्ररेक वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और नशे से पढ़ाई में आने वाली रुकावट के बारे में जनकारी दी। कार्यक्रम का सीएमओ दफ्तर में कार्यरत मनोचिकित्सक डा. रीना सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आकर छात्र अपना करियर को दांव पर लगा देते हैं। कहा कि नशा शरीर और करियर दोनों के लिए घातक है। मालती रावत ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, समय प्रबंधन और नकारात्मक विचारों और तनाव से बचाव के उपायों के बारे में बताया। स्कूल प्रधानाचार्य सुशील तिवाड़ी ने विशेषज्ञों की ओर से दी गई जानकारी को छात्रों के जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। बालसखा प्रकोष्ठ की प्रभारी डा. नेहा अग्रवाल ने छात्रों को कार्यक्रम की महत्ता, उद्देश्य और करियर चुनाव हेतु अवगत कराया। मौके पर प्रकोष्ठ सह प्रभारी जयप्रकाश गौड़, राजेश रमोला, सुरेश रतूड़ी, गिरवीर गुसाईं, अनिल श्रीवास्तव, प्रवीण चौहान, देवकुमार, पूनम डोभाल, मनीषा सेमवाल, अनुसुया राणा, अनामिका डंगवाल, आरती उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *