छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी
रुड़की। बीडी इंटर कॉलेज के अध्यापकों और छात्रों ने पुलिस के साथ दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाए जाने के लिए सचेत किया। बिना हेलमेट के हाईवे पर बाइक दौड़ा रहे युवकों को गुलदस्ता भेंट कर सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी। उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह बुटोला ने कई लोगों के ट्रिपल राइडिंग तथा बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के मामले में चेतावनी दी कि अगर दोबारा बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीड़ी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय गर्ग, निखिल अग्रवाल, संजय पाल तथा छात्रों की ओर से प्रिया, प्रजेश, अभिषेक, आरिफ, शोयब, फरमान, अरमान आदि मौजूद रहे।
