हर्षोल्लास के साथ मनायास्वामी श्रद्धानंद का जन्मोत्सव
हरिद्वार। स्वामी श्रद्धानंद का जन्मोत्सव पंडित लेख राम छात्रावास में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति प्रोफेसर सोमदेव शीतांशु ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरुकुल की शिक्षा में आध्यात्मिक शिक्षा आयुर्वेद शिक्षा के साथ आजीविका शिक्षा को भी सम्मिलित किया जाता है। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलसचिव प्रोसेसर सुनील कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्रों को ज्ञान विज्ञान के साथ गुरुकुल शिक्षा में अविष्कार के साधन तराशने चाहिए। इस दौरान प्राच्य विद्या संकाय के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर ब्रह्मदेव, योग विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रोसेसर सुरेंद्र त्यागी, प्रोफेसर एलपी पुरोहित, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय केअध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार, मुख्य छात्रावास अध्यक्ष प्रोफेसर नवनीत, प्रोफेसर विपुल शर्मा, प्रोसेसर मयंक अग्रवाल, डॉ. एमएम तिवारी, डॉ. संजीव लांबा, डॉ. नितिन कंबोज, डॉ. दीनदयाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विनोद कुमार, विकास कुमार, अनुज कुमार, जितिन कुमार एवं भारी संख्या छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र कुमार बालियान ने किया।
