मत्स्य पालन रोजगार करने को किया जागरूक

ऋषिकेश। मत्स्य पालन विभाग देहरादून ने जलाशय विभाग योजना के तहत गोष्ठी आयोजित लोगों को मत्स्य पालन रोजगार से जुड़ने के लिए जागरूक किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बुधवार को सिमलास ग्रांट में हुई गोष्ठी में उप निदेशक मत्स्य विभाग विश्वेश्वर प्रसाद ने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र को आय और रोजगार उत्पन्न करने वाले एक शक्तिशाली क्षेत्र के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। यह कई सहायक उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करता है और यह सस्ता और पौष्टिक भोजन का स्रोत है। मत्स्य पालन क्षेत्र, भारत में तेजी से विकसित होता हुआ क्षेत्र है, यह 28 मिलियन से ज्यादा लोगों को आय और रोजगार का अवसर प्रदान करने के अलावा देश की एक बड़ी आबादी को पोषण और खाद्य सुरक्षा भी प्रदान करता है। उन्होंने मत्स्य पालन रोजगार से संबंधित जानकारियां दी।
मौके पर मनीष नवानी, जिला प्रभारी मत्स्य विभाग विनोद यादव, संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक सरदार बलबीर सिंह, पूजा पाल, ग्राम प्रधान सिमलास ग्रांट, श्याम सिंह धामी, ग्राम प्रधान दूधली बहादुर सिंह बोरा, नारायण सिंह बोरा, कैप्टन चतर सिंह बोरा, प्रमोद कार्की, गजेंद्र बोरा, राम सिंह बोरा, सुरेंद्र बोरा, जगीर सिंह, सुषमा बोरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *