Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अल्मोड़ा। कारगिल विजय दिवस आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस उत्सव की शुरुआत हे शारदे माँ प्रार्थना के साथ हुई। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर कारगिल युद्ध के बलिदानी वीरों को याद करते हुए भाषण, कविता, समूह गीत दूर बड़ी दूर बर्फीलो डाना की मनमोहक व भावुक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम का संचालन चितवन पाण्डे ने किया कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *