Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भाजपा ने बूथों पर आयोजित किए मन की बात कार्यक्रम

चमोली। भाजपा ने रविवार को ईड़ा बधाणी और पाडली बूथ पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत चमोली जिले के सह प्रभारी रुद्रप्रयाग के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने किया। इस अवसर पर चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि आज भारत की आवाज को दुनिया के हर देश में गंभीरता से लिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी देश की अखंडता पुरातन गौरव को लौटाने के उद्देश्य से दिन-रात सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर महामंत्री देवेन्द्र नेगी, चेतन मनोड़ी, मन की बात के मंडल संयोजक कैलाश चंद्र, हरीश सती, अनुज डिमरी, गणेश शाह, राजेंद्र डिमरी, आशा डिमरी, हेमंत नेगी, अनुसूया गौड़ आदि शामिल थे। वहीं पोखरी में जिला प्रभारी कुंदन परिहार और नगर मंडल प्रभारी हेमंत सेमवाल ने मन की बात कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *