Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYAhelthINTERNATIONAL NEWSSPORTSUTILITYUTTARAKHAND

लाखों की स्मैक की डील कर रहे तीन धरे

हरिद्वार

रानीपुर पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने तीन आरोपियों से 274.25 ग्राम स्मैक, एक डिजिटल तराजू, दो बाइकें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की कीमत लाखों में बताई जा रही है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। बताया कि स्मैक तस्करी पर पुलिस का फोकस है। बताया कि बुधवार देररात रानीपुर कोतवाली पुलिस को भाईचारा ढाबे के पीछे स्मैक की डील होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली के एसएसआई मनोहर सिंह रावत, नारकोटिक्स सेल के एसआई रणजीत सिंह तोमर, गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत और सीआईयू टीम ने पर मौके की घेराबंदी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *