Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

वन्य जीवों की सुरक्षा की अपील की

ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के अधिकारियों ने वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत अभियान चलाया। इसके तहत राइंका रायवाला के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों से वन्य जीवों की सुरक्षा की अपील की। शनिवार को राइंका रायवाला में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ रेंजर आलोकी ने किया। उन्होंने कहा कि फूड चेन का संतुलन बनाए रखने के लिए सभी जीव-जंतुओं का समान महत्व है। देश 68वां वन्यजीव सुरक्षा दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि हमें वन्यजीवों के क्षेत्र में दखल नहीं देना चाहिए। यदि कोई वन्यजीव आबादी क्षेत्र में आ जाये तो उसके लिए जंगल का रास्ता छोड़ देना चाहिए, जिससे कोई नुकसान न हो। फूड चेन को संतुलित करने के लिए ही हमें चीते विदेश से मंगाने पड़े। फूड चेन के बेहतर होने से हमारा पर्यावरण भी बेहतर होगा। पार्क अधिकारियों के नेतृत्व में बच्चों ने प्रतीतनगर बाजार, शिवचौक, संपत्ति देवी पब्लिक स्कूल होते वापस विद्यालय तक रैली निकाली। हाथों में स्लोगन की तख्तियां लिए बच्चों ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। मौके पर प्रधानाचार्य विजयमल यादव, डिप्टी रेंजर आरडी बहुगुणा, एसएस राणा, नरेंद्र गुसाईं, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *