Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

एसएसपी की कार में पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

हरिद्वार। एसएसपी अजय सिंह के सरकारी वाहन से एक मोटरसाइकिल सवार जा टकराया। दोपहिया वाहन सवार युवक को अधिक चोट नहीं आई, उसका इलाज चल रहा है। जब दुर्घटना हुई उस वक्त एसएसपी डीएम की कार में सवार थे। घटना ऋषिकुल क्षेत्र में रोड धर्मशाला के पास घटित हुई। जिलाधिकारी और एसएसपी सुबह के वक्त ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में आयोजित ब्रीफिंग में जा रहे थे। डीएम की कार में ही एसएसपी सवार थे। डीएम की कार के पीछे एसएसपी की कार चल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन सवार युवक ने एसएसपी की कार में पीछे से टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही युवक नीचे गिर गया, इधर चालक ने कार रोक ली। घायल युवक को निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य है। एसएसपी की कार का बंपर निकल चुका था। कुछ देर बाद पहुंचे युवक के पिता ने इतना बताया कि उनके बेटे का नसों की समस्या को लेकर इलाज चल रहा है,उसी कारण बेटे से ब्रेक नहीं लगी। फिलहाल इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार को रोशनाबाद पुलिस लाइन में वर्कशॉप में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *