Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

गुलदार के आतंक से लोग परेशान

पिथौरागढ़। वल्थी देवीबगड़ में लोग गुलदार के आतंक से परेशान हैं। स्थानीय निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि आए दिन गुलदार आबादी के करीब पहुंच रहा है। इससे लोग डरे हुए हैं। बीते रोज गुलदार ने गोशाला में घुसकर उनकी गाय को मार डाला। उन्होंने घटना की सूचना वन विभाग को भी दी है। वन बीट अधिकारी त्रिलोक कोरंगा का कहना है कि गुलदार के खतरे को देखते हुए क्षेत्र में गश्त की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *