भाजपा किसान मोर्चा सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर चर्चा
अल्मोड़ा। रानीखेत जिला किसान मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन चौखुटिया लोनिवि विश्राम गृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह पटवाल ने किया। सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए किसान सम्मान निधि में आ रही परेशानियों को दूर करने सहित संगठन के क्रिया कलापों की जानकारी देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। साथ ही किसानों का उत्पादन कैसे बढ़े, उत्पादन व मार्केटिंग की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात वक्ताओं ने कही। यहां जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह संगेला, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह रौतेला, बग्वालीपोखर मंडल के अध्यक्ष महेश कैड़ा, सल्ट मंडल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह संगेला, पूर्व मंडल महामंत्री मुकेश पांडे, मंडल उपाध्यक्ष राम सिंह रौथाण, नारायण दत्त उप्रेती, तारा सिंह नेगी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह कोटवाल, दीपू खत्याड़ी, किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप आर्या मौजूद रहे। संचालन पूर्व मंडल महामंत्री मोहन मेहरा ने किया।
