कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सरवन सिंह राणा
रुद्रपुर। कांग्रेस के सरवन सिंह राणा व उनके समर्थकों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम सिंह राणा के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। सरवन सिंह राणा दीर्घाकार सहकारी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यहां बलविंदर सिंह, उमेश अग्रवाल, गौरव वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, बंटी राणा मौजूद रहे।