Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

उत्तराखंड बोर्ड : अंक सुधार परीक्षा का परिणाम 8सितंबर को होगा जारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम आठ सितंबर को देहरादून से जारी किया जाएगा। दोनों कक्षाओं में 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी है। बुधवार को शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा बीते माह कराई गई थी। हाईस्कूल में करीब 13 हजार और इंटरमीडिएट में दस हजार छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए थे। हाईस्कूल में दो विषयों में अनुत्तीर्ण व कम नंबर पाने वाले बच्चों ने आवेदन किया था। जबकि इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण व कम नंबर पाने वाले विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। आठ सितंबर शुक्रवार को 11 बजे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व बोर्ड के सभापति माध्यमिक शिक्षा सभागार देहरादून में परिणाम जारी करेंगे। इसके बाद रामनगर से परिणाम के संबंध में बुकलेट व सीडी जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *