बार एसोसिएशन की बैठक में चैंबर व पार्किंग के मुद्दे छाए
हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन की एक वार्षिक आम सभा में पार्किंग व चैंबर्स के मुद्दे प्रमुख रूप से छाए रहे। बार कार्यकारिणी ने इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई करने की बात कई। बुधवार को बार भवन जजी कोर्ट हल्द्वानी में हुई बैठक में अधिवक्तओं ने कहा, कोर्ट में अधिवक्ताओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। लेकिन उस अनुरूप संसाधन नहीं बढ़ रहे हैं। जजी में पार्किंग की दिक्कतों से सभी को रोज रूबरू होना पड़ रहा है। जिसका जल्द समाधान निकालना चाहिए। पार्किंग के लिए जजी के बाहर नहर कवरिंग करने की योजना थी, लेकिन उसमें लेट लतीफी हो रही है। साथ ही अधिवक्ता चैम्बर बनाने व सभी के बैठने की व्यवस्था करने के ठोस प्रयास करने पर जोर दिया। सभा की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चुफाल व संचालन सचिव विनीत परिहार ने किया। बार के उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी, रजनी पाल, कोषाध्यक्ष अतुल पन्त, संयुक्त सचिव योगेश लोहनी, पीयूष लोशाली, बशीरत जहां, किरन नेगी, सुधांशु तिवारी, सुचित्रा बेलवाल, बार काउंसिल सदस्य सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा, गोविन्द बिष्ट, बसंत जोशी, जगत सिंह घुड़दौड़ा, जेएन महतोलिया, अब्दुल मतीन, मेहनाज जहां, बीसी पनेरू, केके पन्त, विनोद जोशी, प्रदीप तिवारी, जितेन्द्र बिष्ट, वीके शर्मा, कमलेश खुल्बे आदि ने विचार रखे।
