Friday, October 16, 2026
NATIONALSTATE NEWSUTTARAKHAND

आज से हल्द्वानी से कुमाऊं के लिए हवाई सेवाएं शुरू

हल्द्वानी

हल्द्वानी से कुमाऊं के लिए आज से हवाई सेवाएं शुरू हो गई है। गौलापार हेलीपैड से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए आज से उड़ान सेवा के अंतर्गत हवाई सेवा शुरू हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से इस हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

इस दौरान लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे। हवाई सेवा संचालन करने वाली हेरिटेज एविएशन के मुताबिक 7 सीटर हेलीकॉप्टर प्रतिदिन दो उड़ाने हल्द्वानी से शुरू करेगा, जिसमें हल्द्वानी से चंपावत का किराया ढाई हजार रुपए, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ का 3000 रुपये, और हल्द्वानी से मुनस्यारी का किराया 3500 हजार रुपए रखा गया है, हेली सेवा के शुरू होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *