Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

हैड़ाखान मार्ग जल्द नहीं बना तो अफसरों को घेरेंगे : पनेरु

हल्द्वानी। पूर्व दर्जा धारी हरीश पनेरु ने बुधवार को हल्द्वानी में प्रेसवार्ता कर चेतावनी दी कि हैड़ाखान मार्ग का जल्द निर्माण नहीं किया गया तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर 2022 से हल्द्वानी को ओखलकांडा ब्लॉक के दो सौ गांवों से जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त है। यहां से गुजरने पर दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। आज तक इसका समाधान जिम्मेदार विभागों ने नहीं किया है। जनप्रतिनिधि भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर कोरे आश्वासन दे रहे हैं। इसके लिए कोई जरूरी कार्रवाई आज तक नहीं की गई है। प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग के लिए आज तक भूमि का हस्तांतरण भी नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि अगले पंद्रह दिनों में मार्ग निर्माण के लिए ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर घेरा डालो डेरा डालो अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर गंगा सिंह बिष्ट, सोभन सिंह, नारायण बर्गली, सोनू संभल, मदन मेवाडी, मोहन चौहान, ललित संभल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *