Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

समाजसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : अग्रवाल

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि‌ समाजसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। रोटरी क्लब पूरे विश्व में सेवा भाव के साथ कार्य करता है। रविवार को जयराम आश्रम में आयोजित रोटरी क्लब के तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण दिव्यांग शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने शिविर में दिव्यांगों को चश्मे, कान की मशीन और ट्राई साइकिल वितरित की। उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि रविवार तक 50 से अधिक दिव्यांगों को सहायक उपकरण भेंट किए गए हैं। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने लाभ पाने के लिए पंजीकरण करवाया है। इस कार्य में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के कमल गुप्ता, सरवण मीमानी, हुलासस गटानी, मोहित, दिल्ली मारवाड़ी युवा मंच के साथ ही ऋषिकेश रोटरी क्लब के सदस्य सहयोग कर रहे हैं। मौके पर क्लब सचिव विशाल तायल, डॉ. रवि कौशल, मानव जौहर, संजीव कुमार बंसल, सरदार बलवंत सिंह डंग, संजय अग्रवाल, नितिन गुप्ता, चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. अरुण कुमार, पवन नागपाल, जितेंद्र बर्तवाल, भारत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *