Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

नर्सिंग की वर्षवार भर्ती को नड्डा से मिले बेरोजगार

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रविवार को संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के बैनर तले बेरोजगार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। उन्होंने नर्सिंग भर्ती वर्षवार जल्द कराए जाने की मांग उठाई। दोनों ने उन्हें इस संबंध में जल्द हल निकाले जाने की बात कही। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजल्वाण बताया गया कि पिछले एक वर्ष से नर्सेज की भर्ती लंबित है, कोविड की तीसरी लहर आने वाली है। लेकिन सरकार नर्सेज की भर्ती नहीं कर पा रही है, उन्होंने बताया कि नर्सेज की भर्ती वर्षवार की जाए। जैसा कि फार्मेसिस्ट और एएनम की जाती है। आचार संहिता से पहले विज्ञापन निकाला जाए और तीसरी लहर से होने वाले जान माल के नुकसान को बचाया जा सके। इस दौरान रवि सिंह, नीरज ,पुष्कर सिंह, दीपक सिंह, महिपाल सिंह कृषाली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *