Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पांच दशक से चले आ रहे रास्ते के विवाद को निपटाया

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर चानचक में पुराने मंदिर के रास्ते को लेकर पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से चले आ रहे विवाद को सहसपुर थाना पुलिस व राजस्व विभाग ने दोनों पक्षों के लोगों को आमने सामने बैठाकर सुलझा लिया है। अब मंदिर को जाने वाले रास्ता आवागमन के लिए खुल गया है। पुलिस ने ऊबड़-खाबड़ रास्ते की मरम्मत कराकर ग्रामीणों के लिए खोल दिया है। लक्ष्मीपुर चानचक में प्राचीन मंदिर है। मंदिर के रास्ते को लेकर पिछले पांच दशक से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते लोग मंदिर तक आवागमन नहीं कर सकते थे। एक पक्ष ने रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया था। लेकिन सहसपुर पुलिस ने व राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर रास्ते के विवाद को निपटा दिया है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी, राजस्व निरीक्षक प्रकाशवीर व राजस्व उपनिरीक्षक रमेश जोशी ने दोनों पक्षों के लोगों को मौके पर बुलाकर आपसी बातचीत करवाकर रास्ते को खुलवा दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है जिसके बाद मंदिर में आवागमन का रास्ता साफ हो गया है।थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि विवाद सुलझाने के साथ ही पुलिस ने रास्ते की मरम्मत करवाकर गांव के लोगों के आवागमन के लिए खोलकर विवाद को निपटा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *