Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नकल विरोधी कानून पारित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली

विकासनगर। प्रतियोगी परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए प्रदेश में बनाए गए कड़े नकल विरोधी कानून के समर्थन में भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रैली निकाली। डाकपत्थर तिराहे से शुरू हुई रैली पहाड़ी गली चौक तक पहुंची। जहां रैली सभा में बदल गई। जिला महामंत्री अमित डबराल ने कहा कि नकल रोकने और नकल कराकर नौकरियां बेचने वालों के खिलाफ उत्तराखंड में ही सबसे कड़ा कानून बना है। धामी सरकार ने युवाओं के भविष्य का सौदा करने वालों पर पूरी तरह से नकेल कसने का काम किया है। बजट सत्र के दौरान अध्यादेश के माध्यम से लाकर सरकार ने इस कानून को पारित करा दिया, जो युवाओं की जीत है। कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने को लेकर पूरी तरह संजीदा है। नकल विरोधी कानून सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं में ही नहीं बल्कि स्कूल, कॉलेज की परीक्षा में भी लागू होगा। इससे अब प्रदेश भर होने वाली सभी परीक्षाएं नकल विहीन संपन्न होने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश का युवा अब अपनी काबिलियत के दम पर सफलता हासिल कर सकते हैं। रैली में जिला महामंत्री विनोद कश्यप, धीरेंद्र पटवाल, शुभम गर्ग, अंकित कंसल, गुड्डी देवी, वैभव अग्रवाल, अनुपता, मनु जैन, ललित रोहिला, हरीश अरोड़ा, संजय शर्मा, दिनेश कुमार, राकेश जायसवाल, कृष्णा तोमर, चिराग गुलेरिया, रचिता ठाकुर, मधु ठाकुर, बीना डोभाल, किरन चंद, नरेश कुमार, महमूद खान, अंकित जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *