STATE NEWS

सात जोड़े युवक-युवतियां बरामद होने के बाद सील हुआ होटल

 

फिरोजाबाद

। जनपद में कई होटलों में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है.ऐसी ही एक शिकायत पर टूण्डला इलाके में एक होटल में छापा मार कार्रवाई की गयी तो वहां सात जोड़े युवक युवतियां पकड़ी गयी

जिला प्रशासन को यह शिकायत लगातार मिल रही थी कि फिऱोज़ाबाद जनपद की सीमा में कई होटल ऐसे है जहां देह व्यपार का गोरखधंधा चलता है.यहाँ युवक-युवतियां आते है और इन होटलों के कमरे ऊँचे दामों में प्रति घंटा के हिसाब से किराये पर दिए जाते है.होटल में कौन आया और कौन गया इसका भी लेखाजोखा होटल संचालक नही रखते है.जो युवक युवतियां इन होटल्स में आते है उनके आधार कार्ड या फिर अन्य कोई भी आईडी प्रूफ नही लिया जाता है.ऐसी ही एक सूचना के आधार पर टूण्डला के एसडीएम पारस नाथ मौर्य और सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने मय पुलिस बल के हाइवे के किनारे स्थित हैप्पी होटल में छापेमारी की.छापेमारी से हडक़ंप मच गया.इस दौरान पुलिस ने वहाँ से सात संदिग्ध जोड़ों को बरामद किया जो बगैर आईडी के वहां ठहरे हुए थे.सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए युवक औऱ महिलायें बालिग होने के कारण उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया है.होटल मालिक पुलिस को देखकर फरार हो गया.इसलिए होटल को सील कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *