Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

राजभवन में ओडिशा राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया

देहरादून

सोमवार को राजभवन में ओडिशा राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य के उत्तराखंड में रह रहे उड़िया समाज, देहरादून के लोगो ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित लोगों को पूरे प्रदेश की ओर से स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा यह दिन ओडिशा के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित है। उन्होंने कहा ओडिशा राज्य अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के पुरातात्विक स्थल, ऐतिहासिक मंदिर और भव्य सांस्कृतिक एवं कला के संग्रह दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। राज्यपाल ने कहा कि ओडिशा की पहचान, भगवान जगन्नाथ मंदिर विस्मय और श्रद्धा को प्रेरित करता है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक उत्साह के लिए एक कालातीत प्रमाण है।
राज्यपाल ने कहा कि राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से हमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को समझने और आदान-प्रदान करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा, विविधता में में एकता हमारे देश का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के माध्यम से विभिन्न राज्यों के बीच आपसी एवं सांस्कृतिक मेलजोल होता है जो की अत्यंत महत्वपूर्ण है, और एक समृद्ध एवं अद्वितीय राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, उप सचिव जी. डी. नौटियाल, उड़िया समाज देहरादून के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा, सचिव स्वरूप मोहंती, संयुक्त सचिव कुमार मंगलम, कोषाध्यक्ष मानस मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *