Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

विश्व टीवी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

चमोली। राजकीय महाविद्यालय मींग नारायणबगड़ में विश्व टीवी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवम जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ के स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा टीवी के विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में हुई छात्र छात्राओं की पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विपिन सिंह, द्वितीय स्थान गणेश कलसी और तृतीय स्थान शिवानी सती को प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुस्कार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ के प्रभारी डा नवीन डिमरी द्वारा प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.वीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ का धन्यवाद करते हुए छात्र छात्राओं को बताया कि विश्व स्तर पर टीवी का उन्मूलन का लक्ष्य 2030 है और भारत ने टीवी उन्मूलन का लक्ष्य 2025 निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *