Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

विश्व क्षय रोग दिवस मनाया

चमोली। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। नर्सिंग कॉलेज पठियाल धार से शुरू हुई रैली ने लोगों को टीबी रोग निवारण हेतु जागरूक किया। शुक्रवार को प्राचार्य डा. ममता कपरवाण ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में सम्मिलित नर्सिंग ट्रेनिंग छात्र-छात्राए व स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी ने लोगों को टीबी रोग के लक्षण, उपचार और उससे बचाव के बारे में समुचित जानकारी भी दी। प्राचार्य डा. ममता, स्वास्थ्य शिक्षा संचार प्रबधंक उदय सिंह व अर्जुन नेगी ने बताया रैली में लोगों को टीबी रोग संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही अभी भी लोगों को टीबी की बीमारी के बारे में गलत फहमिया फैली हैं। जिससे बहुत से टीबी से ग्रसित मरीज अपनी बीमारी छुपाते हैं, उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *