डीडीहाट पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ा
पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भादवि की धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम के तहत पंजीकृत वारंटी बांकू दूनाकोट निवासी भीम सिंह और घिमाली सानदेव निवासी मनोहर सिंह को गिरफ्तार किया। पंत ने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा।
