Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

10 महिलाओं ने महिला सम्मान बचत पत्र में खोले खाते

हल्द्वानी। नैनीताल डाक मंडल में गुरुवार से महिला सम्मान बचत पत्रों का  काम  शुरू हो गया है। नैनीताल डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक कंचन सिंह चौहान ने  बताया कि पहले दिन जिलेभर में 10 महिलाओं ने खाते खोले। महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत 7.5 प्रतिशत ब्याज दर पर निवेश किया जा सकता है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना को वर्तमान में 2 साल के मैच्योरिटी पीरियड के साथ लाया गया है। स्कीम के तहत किसी महिला या लड़की के नाम पर 2 लाख रुपये तक का एक बार में निवेश किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *