अनिल गुप्ता पुनः बने साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष

जौनपुर।

साहू धर्मशाला के सभागार में  साहू कल्याण समिति   जौनपुर की आमसभा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता को आगामी वर्ष   के लिए सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया। बैठक में रमेश चंद गुप्त ने अनिल गुप्ता के अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका साहू धर्मशाला के अध्यक्ष घनश्याम साहू, निवर्तमान अध्यक्ष सतीश चंद गुप्ता, प्रशांत गुप्ता सहित समस्त सदन ने ध्वनिमत से समर्थन किया।  बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर को साहू धर्मशाला के सभागार में स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में ष्आजादी का अमृत महोत्सव समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि  राजकुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता , विशिष्ट अतिथि द्वय  जितेंद्र गुप्ता, असिस्टेंट कमिश्नर   तथा डॉ0 संतोष कुमार गुप्ता, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, सुल्तानपुर होंगे। सभा का संचालन डॉ0 मिशोरी लाल गुप्त ने किया।  डॉ0 चंद्रसेन गुप्त, जिया राम साहू,  राजेश गुप्ता पत्रकार, संजय गुप्ता एडवोकेट, संतोष गुप्ता, अनिल गुप्ता एडवोकेट, पवन साहू बाबाजी, शिव कुमार साहू, सुधांशू गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, अवधेश गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *