कालसी यमुनोत्री हाईवे पर लखवाड के पास सुलभ शौचालय व स्नानागार बनाने की मांग की
विकासनगर। चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है, लेकिन कालसी यमुनोत्री हाईवे पर कहीं भी यात्रियों के लिए सुलभ शौचालय व स्नानागार की व्यवस्था नहीं है। जिससे यात्रियों खुले में शौच करने व दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन प्रेषित कर यात्रा मार्ग पर शुलभ शौचालय व स्नानागाकर बनाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यमुनोत्री के लिए बड़े पैमाने पर चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन कालसी से यमुनोत्री हाईवे पर कालसी से लेकर जमुना पुल तक कहीं भी यात्रियों के लिए सुलभ शौचालय व स्नानागार की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पडता है। क्षेत्रवासी अजीत चौहान, विजय पाल सिंह, सुरजीत अग्रवाल, पुनीत चौहान, संदीप चौहान, अमीर सिंह, आनंद तोमर, शूरवीर, संदीप तोमर आदि का कहना है कि यमुनोत्री धाम को जाने वाले अधिकतर यात्री यमुना पुल लखवाड से होकर गुजरते हैं। यहां से गुजरने वाले यात्री यमुना पुल पर रुक कर यमुना नदी के किनारे भोजन वह विश्राम करते हैं। इस दौरान वहां पर कोई सुलभ शौचालय ना होने कारण यात्रियों को खासतौर से यात्रा में शामिल महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर उन्हें खुले में शौच करना पड़ता है जिससे यात्रियों को दिक्कत तो होती ही है साथ ही वहां पर गंदगी भी फैलती है।क्षेत्रवासियों ने कबीना मंत्री सतपाल महाराज से शीघ्र सुलभ शौचालय बनाने की मांग की है।
