Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

दुर्घटना में बच्चे की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

रुड़की

दुर्घटना में बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम खेड़ी खुर्द निवासी सागर 12 अप्रैल की शाम बाइक से घर लौट रहा था। बाण गंगा पुल की ठोकर के पास सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। जहां 14 अप्रैल को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने बुधवार की शाम कोतवाली के बाहर शव ले जाकर हंगामा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *