Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

युवक पर दुराचार व गाली गलौज करने का आरोप

विकासनगर। थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने एक युवक प डेढ़ वर्ष से दुराचार करने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बताया कि अब आरोपी उसके साथ गाली-गलौज कर रहा है। सहसपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार व गाली-गलौच का मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी मोनू कुमार पुत्र गणपत कुमार निवासी मनोटा अमरोहा यूपी हाल निवासी शंकरपुर हकूमतपुर ने अपनी मीठीवेली में उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बताया कि आरोपी ने उसके साथ लगातार एक साल छह माह तक कई बार दुराचार कर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *