Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

दो लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना कॉलोनी डाकपत्थर निवासी ग्रामीण ने दो लोगों पर मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। ग्रामीण की तहरीर पर डाकपत्थर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्गा प्रसाद पाठक पुत्र घनश्याम पाठक निवासी नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि जितेंद्र कश्यप पुत्र गुन्नालाल निवासी माधवपुरम डाकपत्थर, राजेश कश्यप निवासी फतेपुर हरबर्टपुर डांडा बस्ती डाकपत्थर में आरोपियों ने बुरी तरह से पिटाई की। बताया कि आरोपियों ने उसे गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है। चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन सिंह गुसांई ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *