Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

साक्ष्य मिटाने की आरोपी महिला को जेल भेजा

रुद्रपुर। साक्ष्य मिठाने के आरोप में गिरफ्तार महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर 2022 को रम्पुरा निवासी धारा कोली लापता हो गए थे। सात अक्तूबर 2022 को पीलीभीत में उसका शव मिला था।
पुलिस जांच में नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद किच्छा निवासी छत्तरपाल के जमानत पर आकर धारा कोली की हत्या करने के साक्ष्य मिले। पुलिस ने आरोपी छत्तरपाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी छत्तरपाल के मामा को भी हत्या में संलिप्तता मिलने पर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान कार में मौजूद साक्ष्य मिटाने की भी पुष्टि हुई थी। पुलिस जांच में इसमें आरोपी की मां छत्तरपाल की मां शांति देवी की संलिप्तता मिली थी। पुलिस ने बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को शांति देवी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *