Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

सुल्तानपुर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता नफीस फारूकी के नेतृत्व में बापूजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। प्रात: कांग्रेस कमेटी पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवक्ता नफीस फारूकी ने बापूजी के बताए रास्ते पर चलने की बात कही, राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजदेव “बेनू शुक्ला” रेनू श्रीवास्तव, योगेश सिंह, सिराज”अकेला”, पवन “नन्हें मिश्रा”, इमरान अहमद, प्रवक्ता अमोल बाचपेई, दिलीप मिश्रा, शीतला साहू, नारायण तिवारी, शक्ति तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *