मारपीट कर नग्न अवस्था में वीडियो किया वायरल
ऋषिकेश। छिद्दरवाला में तीन युवकों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान झगड़े में एक युवक के कपड़े निकाल कर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। नग्न अवस्था में युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। रायवाला पुलिस के मुताबिक भानियावाला निवासी एक युवक 21 अप्रैल को छिद्दरवाला में हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित पर फ्लाईओवर के पास पहुंचा था। आरोप है कि इस बीच वहां मौजूद सूरज रावत और अभिषेक राणा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। झगड़े में उन्होंने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। सूरज और अभिषेक ने उसके कपड़े निकाल कर निर्वस्त्र किया। इसके बाद वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। उप निरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि नामजद तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की धरपकड़ को प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
