Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

जम्मू के प्रधानों ने जाने उत्तराखंड की पंचायतों के आय के स्रोत

ऋषिकेश। जम्मू कश्मीर से ग्राम प्रधानों व सरपंचों का एक दल शुक्रवार को ग्राम पंचायत बड़कोट पहुंचा। वहां उन्होंने उत्तराखंड की पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और पंचायत की आय के स्रोतों को जाना। शुक्रवार को डोईवाला के बड़कोट पहुंचे जम्मू कश्मीर के ग्राम प्रधानों व सरपंचों ने बड़कोट ग्राम पंचायत की जमकर सरहाना की। ग्राम प्रधान सुकेत्र गयेला, रेनु शर्मा ने कहा कि इस पंचायत में तरह-तरह के विकास कार्य किए गए हैं। जिससे आम जनता को तो फायदा मिला ही है, साथ ही ग्राम सभा में दुकानें बनाकर पंचायत की आय के साधन भी विकसित किए हैं। पंचायत की दुकानों से आने वाली आमदनी को ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में लगाया जा सकता है। हम भी अपनी पंचायत में जाकर ऐसे ही विकास कार्य करेंगे। सरपंच ग्राम पंचायत माताएं किस्तबार कश्मीर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की पंचायतों से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और वह भी जम्मू जाकर वहां की पंचायतों को विकसित करने का काम करेंगे। ग्राम प्रधान बड़कोट सरिता देवी ने कहा कि जम्मू से आए पंचायत प्रतिनिधियों को बड़कोट ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी गई और उत्तराखंड में कैसे पंचायतों के काम होते है, कैसे पंचायत की आय होती है, उसके बारे में जानकारी दी गई है। मौके पर रानीपोखरी प्रधान सुधीर रतूड़ी, अनिल कुमार, नोडल अधिकारी विजय शर्मा, जम्मू प्रधान रेनू शर्मा, प्रधान विजय शर्मा, कश्मीर सिंह, मोहम्मद आयूब, क्रांति किरन, दीप माला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *