डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने दी आंदोलन की चेतावनी
चमोली। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपनी मागें पूरी नहीं से नाराज़ होकर चरणबद्ध रूप में आन्दोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंप का सरकार से मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। कारवाही की मांग की। सौंपे हुए ज्ञापन में कहा मांग पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। 1 मई से 6 मई तक सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। और गोष्ठी व बैठकों के जरिये अपनी मांगें उठाएंगे। मांग पूरी न होने पर 8 मई से बारी बारी से प्रत्येक जनपद से 5-5 सदस्य निदेशालय के समक्ष क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 8 मई को नैनीताल व हरिद्वार, 9 मई को उधमसिंहनगर व चमोली, 10 मई को अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग, 11 मई को टिहरी व पिथौरागढ़, 12 मई को बागेश्वर व पौड़ी तथा 13 मई को चंपावत व उतरकाशी जिलों के सदस्य क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एसएल कोठियाल, जिला महामंत्री प्रदीप रावत, संरक्षक एसडी देवराड़ी, एसएस भंडारी, प्रदीप चंद्र गैरोला, अमर लाल, हरीश चंद्र पुरोहित, कुलदीप गुंसाई आदि माजूद थे।
