Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

डीएम पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी हेतु उपयुक्त भूमि चिह्नित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी हेतु उपयुक्त भूमि चिह्नित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न पहलुओं के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिस पर गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी के प्रतिनिधिमण्डल ने इस बात पर जोर दिया कि जिस स्थान पर ज्ञान गोदड़ी है, वहीं पर बनाना चाहते हैं, इस पर प्रतिनिधिमण्डल को बताया गया कि सम्बन्धित स्थान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन है, जिसके लिये उत्तराखण्ड सरकार/शासन के माध्यम से अनुरोध किया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(प्रशसन) पी0एल0 शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुमंजू, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई उ0प्र0, अध्यक्ष ज्ञान गोदड़ी सरदार हरजीत सिंह दुवा, संरक्षक सन्त जगजीत सिंह शास्त्री, महामंत्री श्रीगंगा सभा तन्मय वशिष्ठ, अध्यक्ष नितिन गौतम सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *