टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात की

अल्मोड़ा। टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने गुरुवार को नवनियुक्त एसएसपी रामचंद्र राजगुरु से मुलाकात की। इस दौरान टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने नगर की यातायात के संबंध में पुलिस का हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने एसएसपी को नगर की यातायात व्यवस्था से भी अवगत कराया। कहा कि नगर में आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये पुलिस का सहयोग की बात कही। एसएसपी से मुलाकात करने वालों में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, उपाध्यक्ष गणेश बिष्ट, महासचिव नीरज पवार, सचिव अर्जुन सिंह मुस्यूनी, उपसचिव आनंद सिंह भोज, विनोद बिष्ट, बालकृष्ण जोशी, गोपाल रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *