Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन

हरिद्वार

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के होली मिलन कार्यक्रम में व्यापारी होली के गीतों पर जमकर थिरके। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सभी जाति, धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर पर्व मनाते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दाऊ दयाल अग्रवाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने दीप जलाकर किया। अरोड़ा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। इसमें सभी मतभेद भुलाकर आपस में मिलते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा और कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने कहा कि होली आपसी सौहार्द, भाईचारे और मिलन का पर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *