Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

डॉक्टर की तैनाती होने पर खुशी जताई

चम्पावत

उपजिला अस्पताल में फिजिशियन और गायनी की तैनाती होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे। गुरुवार को भाजपा नगर अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉक्टरों की तैनाती से मरीजों को सुविधा मिलेगी। बाद में उन्होंने भर्ती मरीजों और तीमारदारों को फल बांटे। यहां पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पूर्व जिपं सदस्य सचिन जोशी,राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, महेश बोहरा, सचिन गोरखा, सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *