Friday, October 16, 2026
NATIONALSTATE NEWSUTTARAKHAND

पूर्व मुख्यमंत्री ने राम भक्तो की ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

देहरादून

आज पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून रेलवे स्टेशन पर अयोध्या धाम श्री राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे राम भक्तों का अभिनंदन किया एवं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व सीएम ने इस मौके पर सभी राम भक्तों को बधाई देते हुए कहा की आप वो सौभाग्यशाली लोग हैं जो राम लला को उनके दिव्य, भव्य स्थान पर देखने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा की 450 वर्षों तक राजा राम टेंट में रहे पूरे भारत देश ने उस कलंक के टिके को देखा और 1992 में उसे कलंक के टिके को मिटते हुए भी देखा। उन्होंने उन तमाम कार सेवकों को नमन करते हुए उन्हें याद किया जिन्होंने श्री राम मंदिर आंदोलन को बनने को लेकर अपना बलिदान दिया, आज उसका परिणाम हमारे सामने है। पूर्व सीएम ने कहा कि अगर सामाजिक शक्ति और राजनितिक इच्छाशक्ति नहीं होती तो राम मंदिर का निर्माण असंभव था।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वभर के करोड़ों सनातनियों, रामभक्तों का सदियों पुराना सपना साकार किया। पूर्व सीएम ने कहा की राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर है और भावी पीढ़ी अब इस राम पथ को राष्ट्र पथ को ओर ले जाए। आज देश विदेश राममय हुआ है।साऊदी में भी दिव्य भव्य मंदिर इसका जीता जगता उदाहरण है। इस दौरान पूरा रेलवे स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूँजता रहा।

इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक सविता कपूर, नि. मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, यात्रा संयोजक सीता राम भट्ट, गोविंद के अलावा राम भक्त एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *