धूमधाम से मनाया सावनी महोत्सव
जौनपुर।
जेसीआई चेतना ने हर्षाेल्लास के साथ सावनी महोत्सव का आयोजन नगर के एक होटल में किया। संस्था अध्यक्ष रीता कश्यप ने कार्यक्रम का शुभारंभ भोले बाबा के गीत से कराया । इसके पश्चात संस्था की सभी सदस्यों ने अपने-अपने ढंग से बड़े ही रोचक व सुंदर सावनी गीत प्रस्तुत कर के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया । फाउंडर प्रेसिडेंट मेघना रस्तोगी, मधु गुप्ता, कल्पना केसरवानी, नीतू गुप्ता के आगमन से कार्यक्रम और भी रोचक हो गया । संस्था के सदस्यों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया जिसमें कोषाध्यक्ष मीरा अग्रहरी द्वारा प्रस्तुत नृत्य की प्रशंसा की गई ।कार्यक्रम का समापन संस्था के सभी सदस्यों को सुहाग का सामान वह तुलसी का एक-एक पौधा देकर किया गया । संचालन सचिव अभिलाषा श्रीवास्तव ने किया । अंजू जायसवाल, शारदा गुप्ता, निकिता शाह, अनीता गुप्ता, इंदिरा जायसवाल, पिंकी जायसवाल, सोनी जायसवाल, प्रियंका सिंह ,सरला महेश्वरी, नीतू गुप्ता, आदि सदस्य मौजूद रहे।
