Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भारतीय राष्ट्रीय एकता दल की कार्यकारिणी गठित

हरिद्वार। भारतीय राष्ट्रीय एकता दल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह विरमानी ने पार्टी की कार्यकारिणी का गठन करते हुए 25 लोगों को शामिल किया है। कार्यकारिणी में प्रदेश प्रभारी के अलावा चार उपाध्यक्ष, दो प्रदेश महामंत्री और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं। सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. गोपाल ने पार्टी के 15 सूत्रीय उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय एकता दल का पंजीकरण 1992 में हुआ था। पार्टी के द्वारा चुनाव मैदान में प्रत्याशी भी उतारे गए। लेकिन अपरिहार्य कारणों से पार्टी को बंद कर दिया गया था। पार्टी ने 2018 में दोबारा आवेदन किया, आवेदन के परिपेक्ष में चुनाव आयोग ने 4 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय भारतीय राष्ट्रीय एकता दल को गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में बहाल कर दिया। आगामी चुनाव में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।
इनको मिला दायित्व:  डॉ.विरेंद्र कुमार शर्मा को प्रदेश प्रभारी, अशोक कुमार, गजेंद्र कुमार, संजय कुमार और दयाराम को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रचार मंत्री चंद्रपाल, कृष्ण कुमार चौहान, मिठटन लाल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। विक्रांत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, संसार सिंह जिला प्रभारी, सुरेश पाल जिलाध्यक्ष, प्रमोद राठी जिला उपाध्यक्ष, नरेश चौधरी जिला महामंत्री, जोगेंद्र सिंह संगठन मंत्री, रवि कुमार जिला प्रचार मंत्री बनाया गया है। नंदा पांडेय को ऋषिकेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया है। मोनू सिंह को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, आशीष कुमार को युवा मोर्चा का महामंत्री और साहिर आलम को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। तरुण वर्मा को नगर निगम के वार्ड 19 और परविंदर कुमार को वार्ड 53 का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गयी है। वार्ड 53 के उपाध्यक्ष का पद बृजपाल और सचिव सुभाष चंद को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *