Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

धरने पर डटे रहे लोहारी के ग्रामीण

विकासनगर।

विस्थापन की मांग को लेकर जुड्डो में धरना दे रहे लोहारी के ग्रामीणों ने बुधवार को भी धरना स्थल पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि धरना स्थल पर यमुना का पानी बढ़ गया है डर के साए परिवार के साथ धरने पर डटे हुए हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ग्रामीणों की सुध नहीं ले रही है। कहा कि विस्थापन की मांग पूरी होने के बाद धरना समाप्त किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में दिनेश तोमर, रमेश चौहान, सुखपाल तोमर, राजेंद्र तोमर, महेश, संजय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *