Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

मिंडाल में शुरू हुआ दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण शिविर

चकराता।

पंचायतीराज विभाग के तहत न्याय पंचायत मिंडाल में दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को क्षमता विकास प्रशिक्षण के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बुधवार सुबह मिंडाल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ मुख्य प्रशिक्षक डॉ. सुभाष चंद पुरोहित ने किया। उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक है कि पंचायत स्तर पर कूडा प्रबंधन की ठोस नीति का निर्धारण किया जाए। कूडा प्रबंधन के लिए कूड़े का कम से कम उत्सर्जन, पुन: उपयोग और पुनर्चकरण है। यदि इसमें सफलता हासिल की जाए तो कूड़े का आसानी से निस्तारण और प्रबंधन किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिनिधियों को जैविक और अजैविक कूड़े को अलग अलग निस्तारण के लिए जागरूकता पर भी जोर दिया। साथ ही प्रतिनिधियों को जीपीडीपी तैयार करने की भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी परविंद्र कुमार, भारत सिंह बिष्ट, सुनीता जोशी, रमेश चंद, ललिता जोशी, आसिया बानो आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *