Friday, October 16, 2026
NATIONAL

पाक में हुआ सड़क हादसा, चार की मौत, 11 घायल

इस्लामाबाद ।

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में बुधवार को एक यात्री बस के पलट जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी तथा 11 अन्य घायल हो गए। पंजाब के लाय्याह जिले के बाहरी इलाके में स्थित जुमन शाह गांव के पास यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक एक रिक्शे को बचने के प्रयास कर रहा था कि बस पलट गई। बचाव दलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। बस पंजाब के मुल्तान शहर से रावलपींडी शहर की ओर जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *