Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

धम्मौर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद,थाना परिसर के बगल ही हुई लाखों की चोरी

धंमौर,।

बीती रात धम्मौर थाना गेट के बगल लाखों की चोरी हुई।आये दिन थाना धम्मौर से चंद कदम दूर ताबड़तोड़ चोरियां हो रही हैं।हर रोज हो रही चोरियों से लोगों की नींद उड़ी हुई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाने के इर्द-गिर्द चोरों ने कई घरों में भी हाथ साफ किया है।बीती रात अतुल सिंह पुत्र वंशबहादुर सिंह की मोबाइल की दूकान में चोरों ने लाखों की चोरी की।जानकारी के अनुसार बीते 1 महीने के अंदर करीब आधा दर्जन टुल्लू पंप  चोर खोल ले गए।थाने के निकट ही हो रही चोरियों ने पुलिस गश्त की  पोल खोल कर रख दी है।लोगों ने बताया कि पूर्व थानाध्यक्ष के जाने के बाद से चोरी की वारदातें बढ़ी हुई हैं।इसके पहले भी थाने के बगल हुई चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।क्षेत के लोगों में पुलिस की कार्य शैली को।लेकर जबरदस्त आक्रोश ब्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *