Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

“हर गांव एक तिरंगा “की थीम पर होगी साइकिल रेस

हरदोई ।
स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए हरदोई में “हर गांव एक तिरंगा”की थीम पर हरदोई के शहीद उद्यान से 15 अगस्त को सुबह 8.30 बजे हरी झण्डी देकर साइकिल रेस के प्रतिभागियों को जिलाधिकारी अविनाश कुमार रवाना करेंगे।
पैडल फ़ॉर हेल्थ की यह सायकिल रेस मिनी जलियांवाला बाग कांड के नाम से हरदोई में जाने जा रहे शहीद स्मारक सिमरिया,हरपालपुर तक पहुँचेगी। शहीद स्मारक सिमरिया के अध्य्क्ष और रेस के आयोजक अभय शंकर गौड़,एडवोकेट ने बताया कि 51 किलोमीटर की”शहीद स्मृति साइकिल रेस” में जुड़ने के लिए लोग गांवों से साइकिल पर तिरंगा लगाकर और हाथ में स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए क्रांतिकारियों,वीर सपूतों के नाम की पट्टिका लगाकर शहीद स्मारक सिमरिया तक 75 से अधिक लोग जुड़ कर आज़ादी के मूल्यों का संदेश देते हुए पहुंचेंगे।
प्रतिभागियों को उनके गांवों के प्रधान माल्यार्पण करके गांव से रवाना करेंगे।रेस का संचालन टेन स्क्वायर के मंत्री गोपाल मिश्रा और उनकी टीम द्वारा किया जाएगा।
इस बार अमृत महोत्सव पर शहीद स्मारक सिमरिया पर एक समारोह में इन सभी साइकिल रेस के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि दीक्षा जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हरदोई  और दीपक कुमार उपजिलाधिकारी सवायजपुर द्वारा प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले को चांदी की प्लेट अन्य सभी को मेडल सर्टिफिकेट, टी-शर्ट,कैप द्वारा सम्मानित किया जाएगा।इस समारोह में काकोरी कांड के क्रांतिकारी भगत सिंह के साथी और दिल्ली असेंबली कांड के नायक जयदेव कपूर के पुत्र संजय कपूर को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *